bhupesh baghel statement : PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर भूपेश बघेल का तंज, कहा- “एड़ियां उठाने से किरदार ऊंचे नहीं होते”

bhupesh baghel statement

रायपुर। प्रधानमंत्री Narendra Modi के लगातार 12 वर्ष पूरे होने पर जहां भारतीय जनता पार्टी देशभर में उपलब्धियों को लेकर विशेष अभियान चला रही है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है।

भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा Jawaharlal Nehru का रिकॉर्ड तोड़ने का दावा किया जा रहा है, लेकिन इससे इतिहास के तथ्य नहीं बदल जाते। उन्होंने लिखा, “हुनर होगा तो दुनिया कदर करेगी, एड़ियां उठाने से किरदार ऊंचे नहीं होते।”

बघेल ने कहा कि नेहरू 1947 से 1964 तक करीब 17 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने दावा किया कि 1947 से 1952 के बीच की सरकार को निर्वाचित नहीं बताना पूरी तरह गलत है। उनके अनुसार, 1946 में गठित संविधान सभा के चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला था और उसी बहुमत के आधार पर नेहरू ने प्रधानमंत्री पद संभाला था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि यदि 1947 से 1952 के बीच की सरकार को निर्वाचित नहीं माना जाता, तो क्या Sardar Vallabhbhai Patel को निर्वाचित गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री नहीं माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि इसी तर्क के आधार पर B. R. Ambedkar की मंत्री पद की वैधता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

बघेल ने भाजपा से यह भी पूछा कि क्या वह Syama Prasad Mukherjee को 1947 से 1950 तक नेहरू मंत्रिमंडल का सदस्य मानती है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मंत्री माना जाता है, तो नेहरू के कार्यकाल की बराबरी करने में मोदी को अभी और समय लगेगा।

अपने बयान के अंत में भूपेश बघेल ने कहा कि “कार्यकाल और कद में फर्क होता है। कार्यकाल की तुलना की जा सकती है, लेकिन कद नापने में जन्मों लग जाएंगे।”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *