Delhi Electricity Bill Costly: दिल्ली वालों को बड़ा झटका! अब महंगा होगा बिजली का बिल, सरचार्ज की लिमिट 17% तक बढ़ी

नई दिल्ली: गर्मी के इस मौसम में दिल्लीवासियों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। राजधानी में अब बिजली का बिल और अधिक महंगा होने वाला है। बिजली कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS/PPAC) वसूलने की लिमिट बढ़ाने की मंजूरी मिल गई है, जिसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा।

सरचार्ज लिमिट में भारी इजाफा
जानकारी के अनुसार, बिजली कंपनियों के लिए पहले FPPAS वसूलने की अधिकतम सीमा 10 प्रतिशत तय थी। लेकिन अब इसे बढ़ाकर 16 से 17 फीसदी करने की अनुमति दे दी गई है। सरचार्ज में इस बढ़ोतरी के बाद अब उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले ज्यादा बिल का भुगतान करना होगा।

अलग-अलग कंपनियों के ग्राहकों पर पड़ेगा अलग असर
दिल्ली में मुख्य रूप से 3 बिजली वितरक (डिस्कॉम) कंपनियां काम करती हैं। PPAC में हुई इस बढ़ोतरी का असर तीनों कंपनियों के इलाकों में अलग-अलग देखने को मिलेगा,टाटा पावर (Tata Power): इस इलाके के उपभोक्ताओं को अब अपने मौजूदा बिल में 1 फीसदी अधिक का भुगतान करना होगा।बीएसईएस (BSES): BSES के अधिकार क्षेत्र में रहने वाले उपभोक्ताओं को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ेगा। इन्हें अब 2.5% से लेकर 3.5% तक अधिक बिजली बिल देना होगा।

व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर सबसे ज्यादा मार
फ्यूल सरचार्ज में हुई इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा और सीधा असर व्यावसायिक (Commercial) उपभोक्ताओं पर पड़ने वाला है। उनका बिल पहले से ही अधिक होता है और अब इस अतिरिक्त सरचार्ज के जुड़ने से उनका मासिक खर्च काफी बढ़ जाएगा।

जून के बिल में लगेगा ‘डबल’ झटका
उपभोक्ताओं के लिए सिर्फ सरचार्ज ही नहीं, बल्कि बकाये की वसूली भी परेशानी का सबब बनने वाली है। जून महीने के बिजली बिल में लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है, क्योंकि मार्च महीने का 10 प्रतिशत बकाया (Arrears) भी इसी महीने के बिल में जोड़कर वसूला जाएगा। ऐसे में जून का बिजली बिल आम महीनों की तुलना में काफी ज्यादा आने की उम्मीद है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *