रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रायपुर के सेंट पॉल स्कूल परिसर में बने एक विवादित सामुदायिक भवन को प्रशासन ने जमींदोज कर दिया है। हिंदू स्वाभिमान संगठन की शिकायत के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह बड़ी कार्रवाई की है।
‘सामुदायिक भवन’ की आड़ में चर्च बनाने का आरोप
इस पूरे मामले में हिंदू स्वाभिमान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष विश्वदिनी पांडेय ने गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी शिकायत के मुताबिक:
-
लीज़ खत्म: सेंट पॉल ट्रस्ट के पास इस शैक्षणिक संस्थान की जमीन की लीज़ साल 2022 में ही समाप्त हो चुकी है।
-
बिना अनुमति निर्माण: लीज़ खत्म होने के बावजूद परिसर में ‘सामुदायिक भवन’ के नाम पर कथित तौर पर चर्च का निर्माण किया जा रहा था।
-
नियमों का उल्लंघन: इस निर्माण के लिए न तो ट्रस्ट के पास कोई वैध अनुमति थी और न ही नगर निगम को इसकी कोई जानकारी दी गई थी। प्रशासन ने जांच में शिकायत को सही पाया और यह एक्शन लिया।
मौके पर भारी पुलिस बल, सड़कें की गईं ब्लॉक
कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े, इसके लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सेंट पॉल स्कूल के दोनों तरफ की सड़कों को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया गया है। मौके पर अपर कलेक्टर, ADCP समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
