Raipur News: रायपुर में हाईप्रोफाइल चोरी, रसोइए पर 70 लाख की वारदात का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा के अशोका आइकन में दिनदहाड़े बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर घर की अलमारी का ताला तोड़कर 51.50 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गए। चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार किसी काम से नया रायपुर गया हुआ था। लौटने पर उन्होंने देखा कि घर की अलमारी का ताला टूटा हुआ है और उसमें रखी नकदी व कीमती जेवरात गायब हैं। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पंडरी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी। परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

फिलहाल पुलिस सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज, आने-जाने वालों का रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है। साथ ही आरोपी रसोइए और उसके कथित साथियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *