CG News: रायपुर रेलवे स्टेशन पर 600 किलो नकली पनीर पकड़ाया; बिना बुकिंग भेजा जा रहा था माल, कटनी का युवक हिरासत में

CG News:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित एनालॉग (संदिग्ध/नकली) पनीर की अवैध तस्करी पर खाद्य सुरक्षा विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने बड़ी स्ट्राइक की है। रायपुर रेलवे स्टेशन पर बीते 24 घंटे के भीतर चलाए गए संयुक्त अभियान में करीब 600 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया गया है। प्रतिबंध के बावजूद इतनी बड़ी खेप मिलने से हड़कंप मच गया है।

बिना बुकिंग और लेबल के भेजी जा रही थी खेप

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को प्लेटफॉर्म पर रखी पेटियों में गंभीर अनियमितताएं मिलीं:

  • लिंक एक्सप्रेस: 100 किलो संदिग्ध पनीर बिना किसी रेलवे बुकिंग के सीधे अंबिकापुर भेजने की तैयारी थी।

  • अमरकंटक एक्सप्रेस: भोपाल से रायपुर पहुंची 500 किलो संदिग्ध पनीर की खेप को RPF और खाद्य सुरक्षा टीम ने जब्त किया।

  • सुरक्षा पर सवाल: प्लेटफॉर्म पर रखी पार्सल पेटियों पर न तो कोई बारकोड था और न ही रेलवे का ऑथराइज्ड लेबल, जिससे स्टेशन की पार्सल सुरक्षा प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

कटनी का युवक हिरासत में, चैट से खुले बड़े राज

कार्रवाई के दौरान टीम ने प्रांशु राय (निवासी: कटनी) नाम के युवक को मौके से हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि वह आशीष जायसवाल नाम के व्यक्ति के निर्देश पर बिना बुकिंग के ट्रेन में पनीर चढ़ाने आया था।

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने जब आरोपी का मोबाइल खंगाला, तो उसमें सौरभ शर्मा और आशीष जायसवाल के साथ पनीर सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी कई कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट बरामद हुए हैं। फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर के सैंपल जांच के लिए लैब भेज दिए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *