ROLBOL Youth Conclave 2026: रायपुर। ROLBOL Community द्वारा आयोजित होने वाले ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता के रूप में औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस दौरान उन्होंने ROLBOL Community की सोच, उद्देश्य और युवाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए आयोजन में शामिल होने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान चिराग पासवान ने ROLBOL Community के मूल मंत्र “Rest of Life – Best of Life” की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संदेश नहीं, बल्कि युवाओं को सकारात्मक, जिम्मेदार और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा देने वाला एक प्रभावशाली विचार है।
उन्होंने Community द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नेटवर्किंग और राष्ट्र निर्माण की दिशा में संचालित विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच युवाओं को नई सोच, सही दिशा और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर ROLBOL Community के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और ROLBOL Youth Conclave 2026 के कन्वेनर राकेश नवलखा ने केंद्रीय मंत्री को कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, उद्देश्य और आगामी योजनाओं से अवगत कराया तथा उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया।
चर्चा के दौरान चिराग पासवान ने आयोजन की अवधारणा और उद्देश्य की सराहना करते हुए कॉन्क्लेव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का आश्वासन दिया और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।
आयोजन समिति ने विश्वास जताया कि चिराग पासवान की प्रेरक उपस्थिति और मार्गदर्शन से प्रदेश सहित देशभर से आने वाले हजारों युवाओं को नई ऊर्जा, नई दिशा और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा मिलेगी।
आयोजन समिति के अनुसार, ROLBOL Youth Conclave 2026 युवाओं के लिए सीखने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने, विचारों के आदान-प्रदान और सार्थक नेटवर्किंग का एक प्रभावशाली मंच होगा। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां अपने अनुभव और विचार युवाओं के साथ साझा करेंगी।
आयोजन समिति में शामिल प्रमुख सदस्य
इस आयोजन का नेतृत्व संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी तथा कॉन्क्लेव कन्वेनर राकेश नवलखा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति में आकाश साहू, अनु अग्रवाल, फणीश जैन, मेहुल गोयल, यश ठक्कर, जयराज गुरनानी, नमन कोरी, अमिताभ अग्रवाल, निलेश सांखला, गगन बराड़िया, प्रिंस पांडेय, सृष्टि पल्लीवाल सहित ROLBOL Community के अनेक सदस्य एवं स्वयंसेवक सक्रिय रूप से अपनी भूमिका निभा रहे हैं।
