Raipur News: आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनूठा अवसर, रायपुर में ‘इनर अवेकनिंग’ 21 अगस्त से

Chhattisgarh News: रायपुर। जीवन की भागदौड़, तनाव और मानसिक अशांति से बाहर निकलकर आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कराने के उद्देश्य से रायपुर में पहली बार तीन दिवसीय ‘इनर अवेकनिंग’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आनंदम फाउंडेशन के तत्वावधान में यह विशेष कार्यक्रम 21, 22 और 23 अगस्त 2026 को हर्ष पुष्प गार्डन, महादेव घाट के पास, अमलेश्वर (रायपुर) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु महर्षि आलोक जी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करेंगे।

 

आयोजकों के अनुसार महर्षि आलोक जी वर्षों से ध्यान, आत्मबोध और आंतरिक जागृति के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य कर रहे हैं। उनके अनुभव-आधारित मार्गदर्शन से अनेक लोगों ने तनाव, भय, क्रोध और नकारात्मकता से बाहर निकलकर आत्मविश्वास, शांति और आनंदपूर्ण जीवन की ओर कदम बढ़ाए हैं।

 

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को ध्यान की प्रभावी विधियों, भावनात्मक संतुलन, ऊर्जा जागरण, स्वयं को समझने की कला, बेहतर रिश्तों का निर्माण, सकारात्मक सोच और जीवन को नई दिशा देने वाले व्यावहारिक अनुभवों से अवगत कराया जाएगा।

 

आयोजन समिति का कहना है कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी होगा, जो व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ जीवन में मानसिक शांति, संतुलन और वास्तविक आनंद की तलाश कर रहे हैं।

 

कार्यक्रम के लिए सीटें सीमित रखी गई हैं और इसमें शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागी 8007372089, 8149750156 और 9406119456 पर संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *