Raipur News: गणेश चतुर्थी पर प्रतिबंध के बावजूद चिकन बेचते मिला फूड सेंटर, निगम ने लगाया 2 हजार का जुर्माना

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। श्रीगणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर लगाए गए पूर्ण प्रतिबंध के बावजूद चिकन बेचने का मामला सामने आया है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए संबंधित फूड सेंटर संचालक पर 2 हजार रुपये का ई-जुर्माना लगाया और दुकान को तत्काल बंद करा दिया।

जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के तहत श्रीगणेश चतुर्थी के अवसर पर रायपुर नगर निगम के पूरे क्षेत्र में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद नगर निगम जोन-9 क्षेत्र के कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड क्रमांक-7 में विज्ञान केंद्र सड्डू के पीछे दलदलसिवनी-मोवा मार्ग स्थित गेलेक्सी फूड सेंटर में चिकन की बिक्री की जा रही थी।

मामले की जानकारी मिलने पर जोन-9 कमिश्नर राकेश शर्मा के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा ने स्वच्छता निरीक्षक भोला तिवारी की मौजूदगी में मौके पर कार्रवाई की। जांच के दौरान फूड सेंटर में चिकन विक्रय करते पाए जाने पर संचालक के खिलाफ तत्काल 2,000 रुपये का ई-जुर्माना वसूला गया।

नगर निगम की टीम ने संचालक को भविष्य में प्रतिबंध आदेश का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके साथ ही प्रतिबंध के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए गेलेक्सी फूड सेंटर को तत्काल बंद करा दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *