Dhamtari News: जंगल में दो युवकों पर 4 भालुओं ने किया हमला, एक गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Dhamtari News: धमतरी। जिले में वन्यजीवों की मौजूदगी के बीच दो युवकों पर चार भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों युवक घबरा गए। एक युवक किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, जबकि दूसरा युवक भालुओं के हमले में घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के अरसीकन्हार रेंज के तुमडीबहार इलाके में जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चार भालुओं ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। एक युवक मौके से भागकर सुरक्षित निकल गया, जबकि दूसरे युवक को भालुओं ने घेर लिया।

हमले के दौरान घायल युवक ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया और बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगरी लाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।

घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। जंगल क्षेत्र में वन्यजीवों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। लोगों को जंगल की ओर जाते समय सतर्क रहने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *