Sarangarh News: म्यूल अकाउंट से 2.71 करोड़ का संदिग्ध ट्रांजेक्शन, पुलिस ने दुर्ग से 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sarangarh News: सारंगढ़। साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली सारंगढ़ पुलिस ने म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों रुपये के संदिग्ध लेन-देन कराने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग से गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक बैंक खाते के माध्यम से करीब एक साल में 2.71 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध ट्रांजेक्शन कराया। इसके बदले आरोपी कमीशन लेते थे।

पुलिस के मुताबिक, साइबर अपराध की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर करीब 2,000 मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची और दुर्ग से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोबाइल फोन में APK फाइल डाउनलोड करवाते थे। इसके बाद सर्वर के जरिए बैंक खातों में अवैध ट्रांजेक्शन कराया जाता था। संबंधित बैंक खाते की जांच करने पर देशभर से जुड़ी 56 साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें सामने आई हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वर्ना कार, 5 मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, पासबुक समेत अन्य सामान जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अब आरोपियों से जुड़े अन्य बैंक खातों, लेन-देन और पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। साथ ही साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

 

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *