Bilaspur News: कुटुंब न्यायालय से लौट रही महिला को देवर ने रास्ते में रोका, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

Chhattisgarh Bilaspur News: बिलासपुर। जिले में कुटुंब न्यायालय से लौट रही एक महिला और उसकी मां के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर पर रास्ता रोककर हाथ मरोड़ने, कपड़े खींचने और अश्लील गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार आरोपी ने उस पर रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया और जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पारिवारिक विवाद को लेकर उसे लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि कुटुंब न्यायालय से लौटने के दौरान उसके देवर ने रास्ते में उसे और उसकी मां को रोक लिया और विवाद करते हुए मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मामले में किसी गिरफ्तारी की जानकारी सामने नहीं आई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *