Raipur News: 41वें चक्रधर समारोह में 8 साल की आशिका सिंघल ने दी मनमोहक कथक प्रस्तुति, तालियों से गूंजा पंडाल

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह में 8 वर्षीय नन्हीं कथक कलाकार आशिका सिंघल ने मनमोहक प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। आशिका ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत ‘जय-जय जगतजननी देवी…’ स्तुति से की। इसके बाद उन्होंने कथक के तोड़ा, 50 चक्कर, टुकड़ा, आमद और तत्कार की प्रस्तुतियों से मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रस्तुति के अगले चरण में आशिका ने श्रीकृष्ण और राधा-रानी की होली-रास पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। भाव-भंगिमाओं के साथ लय और ताल के सुंदर समन्वय ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

राजकुमार कॉलेज, रायपुर की कक्षा तीसरी की छात्रा आशिका सिंघल ने महज 4 वर्ष की उम्र से कथक का प्रशिक्षण शुरू किया है। वह अपनी गुरु नेहा सिंह के मार्गदर्शन में कथक की साधना कर रही हैं। इससे पहले आशिका पावस प्रसंग, राज्योत्सव और 40वें चक्रधर समारोह जैसे प्रतिष्ठित मंचों पर भी कथक की प्रस्तुति दे चुकी हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *