Raipur News: तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए डिप्टी सीएम अरुण साव, सामाजिक विकास पर हुआ मंथन

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव महाराष्ट्र के बीड में आयोजित अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक और सामान्य सभा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने देशभर से पहुंचे महासभा के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ समाज के विकास, सामाजिक हित और संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा की।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में समाज के वर्तमान विषयों, संगठन की गतिविधियों और सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। अरुण साव ने कहा कि ऐसे मंच सामाजिक संवाद और सहभागिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अरुण साव ने सोनाजीराव क्षीरसागर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित काकू स्मृति स्थल पहुंचकर स्वर्गीय केशरबाई क्षीरसागर ‘केशर काकू’ को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया और उनकी स्मृति में आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। महासभा की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशर काकू ने समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

महासभा की सामान्य सभा में भी उपमुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और समाजजनों के साथ सहभागिता की। इस दौरान सामाजिक एकजुटता, समाज के विकास और सामाजिक हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। समाज के उत्थान के लिए मिलकर काम करने और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा अरुण साव ने बीड शहर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों, सेवा संकल्प अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को संगठन की महत्वपूर्ण शक्ति बताया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *