Bilaspur Rape Case: 7 साल की दो बच्चियों से दुष्कर्म मामले में SSP रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, सिरगिट्टी TI और जांच अधिकारी लाइन अटैच।

Bilaspur Rape Case:

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त की एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म के संवेदनशील मामले में बिलासपुर एसएसपी (SSP) रजनेश सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए सिरगिट्टी थाना प्रभारी अभय सिंह बैस और जांच अधिकारी संतोषी अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवालों के बाद यह सख्त एक्शन लिया गया है।

इसके साथ ही एसएसपी ने थानेदारों की नई पदस्थापना सूची भी जारी कर दी है। नई जिम्मेदारी के तहत जिला विशेष शाखा के निरीक्षक वायपी सिंह को सिरगिट्टी थाने का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि निरीक्षक कमला पुसाम को पचपेड़ी थाने की कमान सौंपी गई है।

चॉकलेट का लालच देकर 7 साल की बच्चियों से दरिंदगी

यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है, जिसने इलाके को झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 7 साल की दो मासूम बच्चियों को चॉकलेट का लालच दिया और उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने न सिर्फ मासूमों के साथ दरिंदगी की, बल्कि उनके साथ मारपीट भी की। वारदात के वक्त जब बच्चियों के परिजन मौके पर पहुंचे, तो आरोपी वहां से भागने में सफल रहा।

पुलिस की कार्यशैली पर उठे थे गंभीर सवाल

घटना के बाद से ही सिरगिट्टी पुलिस की भूमिका और कार्यशैली पर लगातार उंगलियां उठ रही थीं। पीड़ित परिवार ने खुलेआम पुलिस पर जांच में ढिलाई बरतने, लापरवाही करने और मामले को दबाने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो रही थी। मामले के तूल पकड़ते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने संज्ञान लिया और लापरवाही बर्दाश्त न करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर गाज गिरा दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *