NEET MDS 2026: छत्तीसगढ़ के डॉ. आयुष साहू ने रचा इतिहास, देश भर में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 10

Neet

Raipur:  छत्तीसगढ़ के प्रतिभाशाली युवा दंत चिकित्सक डॉ. आयुष साहू ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा NEET MDS 2026 में अखिल भारतीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 10 प्राप्त कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। डॉ. विपिन वैश्य एवं नीलम वैश्य के सुपुत्र डॉ. आयुष वर्तमान में देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS दिल्ली में रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने अपनी स्नातक (UG) की पढ़ाई शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर से पूरी की है।

 देश की सबसे चुनौतीपूर्ण और प्रतिस्पर्धी स्नातकोत्तर दंत चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं में से एक में शीर्ष 10 में जगह बनाना डॉ. साहू की कड़ी मेहनत, अनुशासन, अटूट लगन और उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक क्षमता का जीता-जागता प्रमाण है। इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके परिवार, मित्रों, गुरुजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। डॉ. आयुष ने अपनी इस स्वर्णिम सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन, निरंतर अध्ययन और अपने आत्मविश्वास को दिया है।

 राष्ट्रीय स्तर पर चमके डॉ. आयुष साहू की यह असाधारण उपलब्धि छत्तीसगढ़ के हजारों मेडिकल और डेंटल विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनेगी। यह सफलता साफ संदेश देती है कि यदि आपके पास समर्पण, सतत प्रयास और दृढ़ संकल्प हो, तो देश के किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि पर डॉ. आयुष को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं!

Read more  : बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *