IAS Transfer : नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने वर्ष 2010 बैच के वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी रमेश कुमार शर्मा को एक नई और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) मंत्रालय, महानदी भवन द्वारा आज बुधवार को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

