Indian Railways News: भारतीय रेलवे एक तरफ जहां यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नई ट्रेनें चला रहा है, वहीं दूसरी तरफ रेल नेटवर्क को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए तकनीकी बदलाव भी कर रहा है। इसी कड़ी में, अगर आप आने वाले दिनों में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पूर्व मध्य रेल (East Central Railway) के धनबाद डिवीजन के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी काम की वजह से 1 जुलाई तक इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द (Cancel) कर दिया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के रूट को डायवर्ट (Divert) किया गया है।
पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ (CPRO) सरस्वती चंद्र ने बताया कि धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन चालू करने के लिए यह नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है।
Cancelled Trains List: रद्द की गई ट्रेनों की सूची
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनें अपने निर्धारित दिनों में पूरी तरह रद्द रहेंगी:
-
गाड़ी सं. 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस (23.06.26 से 27.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 18636 सासाराम-रांची एक्सप्रेस (23.06.26 से 28.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53357 बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (22.06.26 से 27.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53611 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (23.06.26 से 28.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53351 बरवाडीह-चुनार पैसेंजर (23.06.26 से 28.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53347 गोमो-बरवाडीह पैसेंजर (22.06.26 से 27.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53349 बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (23.06.26 से 29.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 63557 बरकाकाना-वाराणसी मेमू पैसेंजर (23.06.26 से 27.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53358 डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर (23.06.26 से 28.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53352 चुनार-बरवाडीह पैसेंजर (23.06.26 से 28.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53348 बरवाडीह-गोमो पैसेंजर (23.06.26 से 01.07.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53350 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर (23.06.26 से 30.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 63358 वाराणसी-बरकाकाना मेमू पैसेंजर (23.06.26 से 27.06.26 तक)
-
गाड़ी सं. 53612 डेहरी ऑन सोन-बरवाडीह पैसेंजर (22.06.26 से 27.06.26 तक)
Diverted Trains List: इन ट्रेनों के रूट में हुआ बदलाव
ब्लॉक के कारण कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा। रूट डायवर्जन की पूरी डिटेल नीचे दी गई है:
| गाड़ी संख्या और नाम | प्रस्थान की तारीख | डायवर्टेड रूट (बदला हुआ रास्ता) |
| 18523 विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस | 24.06.26 | मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर |
| 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस | 24.06.26 एवं 27.06.26 | गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन |
| 12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस | 23.06.26 एवं 25.06.26 | मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डीडीयू-चुनार |
| 12877 रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस | 23.06.26 एवं 26.06.26 | मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर |
| 18101 टाटानगर-जम्मूतवी एक्सप्रेस | 24.06.26 एवं 26.06.26 | मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू-चुनार |
| 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस | 23, 25 एवं 27.06.26 | मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-डेहरी ऑन सोन-डीडीयू-चुनार |
| 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस | 23.06.26 से 27.06.26 तक | धनबाद-गया-सोन नगर-गढ़वा रोड लिंक केबिन-गढ़वा |
| 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस | 23, 25 एवं 26.06.26 | मूरी-बोकारो-राजाबेड़ा-गोमो-गया-सोन नगर |
| 18102 जम्मूतवी-टाटानगर एक्सप्रेस | 22.06.26 एवं 24.06.26 | चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-बोकारो-मूरी |
| 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस | 23.06.26 एवं 25.06.26 | चुनार-डीडीयू-डेहरी ऑन सोन-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी |
| 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ एक्सप्रेस | 23.06.26 एवं 25.06.26 | सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी |
| 12874 आनंद विहार-हटिया झारखंड एक्सप्रेस | 23, 24 एवं 26.06.26 | चुनार-डीडीयू-सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी |
| 18524 बनारस-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस | 25.06.26 | सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी |
| 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस | 25.06.26 एवं 26.06.26 | गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया |
| 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस | 23.06.26 से 26.06.26 तक | गढ़वा-गढ़वा रोड लिंक केबिन-सोन नगर-गया-धनबाद |
| 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस | 23, 24, 26 एवं 27.06.26 | सोन नगर-गया-गोमो-राजाबेड़ा-बोकारो-मूरी |
नोट: रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे स्टेशन के लिए निकलने से पहले NTES (National Train Inquiry System) ऐप या रेलवे हेल्पलाइन 139 के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
