CG News: न्यायिक महकमे में व्यापक बदलाव, रजिस्ट्रार से लेकर जिला जज तक बदले गए पदस्थापन, देखें लिस्ट

CG Judicial Officers Transfer News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य की न्यायिक व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उच्च न्यायिक सेवा संवर्ग के 17 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी आदेश में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा हाईकोर्ट में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया गया है। आदेश को हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, जगदलपुर के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत को स्पेशल जज (NIA कोर्ट), जगदलपुर नियुक्त किया गया है। वहीं हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी के सचिव ओमप्रकाश जायसवाल को हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) बनाया गया है। बलौदाबाजार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अब्दुल जाहिद कुरैशी को रजिस्ट्रार (विजिलेंस) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में बलौदाबाजार के प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार वर्मा का तबादला छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी, बिलासपुर में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर किया गया है। वहीं बिलासपुर के द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपनारायण पात्रे को हाईकोर्ट लीगल सर्विस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया है।

आदेश के तहत सिद्धार्थ अग्रवाल को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर से पदोन्नत कर प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जगदलपुर बनाया गया है। किरण कुमार जांगड़े को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज नियुक्त किया गया है। वहीं विनय कुमार प्रधान को रायपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट (POCSO) से स्थानांतरित कर रायपुर की ही फास्ट ट्रैक कोर्ट में नई जिम्मेदारी दी गई है। डमरूधर चौहान को षष्ठम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर से दशम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर बनाया गया है।

इसके अलावा विनिता वारनेर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर से बलौदाबाजार भेजा गया है। थामस एक्का को प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय सूरजपुर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सूरजपुर नियुक्त किया गया है। संगीता नवीन तिवारी को स्पेशल जज (NIA), जगदलपुर से प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलौदाबाजार की जिम्मेदारी दी गई है।

डॉ. मनोज कुमार प्रजापति को प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज से सारंगढ़ स्थानांतरित किया गया है। अमित राठौर को द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सारंगढ़ से रायपुर भेजा गया है। वहीं सुमित कपूर को हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार (ज्यूडिशियल) पद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर नियुक्त किया गया है। अमित कुमार कोहली को छत्तीसगढ़ न्यायिक अकादमी के एडिशनल डायरेक्टर पद से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर-रामानुजगंज बनाया गया है।

हाईकोर्ट की ओर से जारी यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जा रहा है। न्यायिक अधिकारियों के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को न्यायिक व्यवस्था में कार्य संतुलन, प्रशासनिक दक्षता और न्यायालयों की सुचारु कार्यप्रणाली सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *