GPM News: गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! CEO, अपर कलेक्टर सहित कई SDM और तहसीलदारों के बदले प्रभार; देखें पूरी सूची

GPM News:

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (GPM)। जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारू, कड़ा और दुरुस्त बनाने के लिए जिला प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल किया गया है। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन द्वारा जिला मुख्यालय में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों सहित विभिन्न तहसीलों के तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के मध्य नया कार्य विभाजन आदेश जारी किया गया है। यह संयुक्त प्रशासनिक व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अपर कलेक्टर का प्रभार

  • मुकेश रावटे (सीईओ, जिला पंचायत): इन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का संपूर्ण कार्य सौंपा गया है। इसके अलावा वे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पीएम ग्राम सड़क योजना, सेजेस (शिक्षा), कृषि, क्रेडा, सी-मार्ट, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क और पीएम जनमन योजना सहित बैगा विकास प्राधिकरण का प्रभार संभालेंगे।

  • दिलेराम डाहिरे (अपर कलेक्टर एवं एडीएम): इन्हें जिले की कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ राजस्व अपील, पुनरीक्षण, प्राकृतिक आपदा प्रबंधन, शस्त्र अनुज्ञप्ति नवीनीकरण और खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम संबंधी मामलों की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

अनुभागों (SDM) की कमान

  • निकिता मरकाम (संयुक्त कलेक्टर): इन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं SDM मरवाही नियुक्त किया गया है। वे मरवाही के समस्त राजस्व मामलों, भू-अर्जन, नजूल और निर्वाचन का कार्य देखेंगी।

  • अमित बेक (डिप्टी कलेक्टर): इन्हें SDM पेण्ड्रारोड की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पास पेण्ड्रारोड, पेण्ड्रा और सकोला तहसील के राजस्व व दाण्डिक मामलों के साथ-साथ जिले के सत्कार अधिकारी और जनगणना शाखा का प्रभार रहेगा।

अन्य डिप्टी कलेक्टरों के नए विभाग

  1. आकांक्षा पाण्डेय: स्थापना, वित्त शाखा, जिला नाजरात, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना, समाज कल्याण विभाग, बाढ़ आपदा प्रबंधन और एनआईसी (NIC)।

  2. विक्रांत कुमार अंचल: उपजिला निर्वाचन अधिकारी, DMF निधि, नोडल अधिकारी-CSR, जेल अधीक्षक, जन सूचना अधिकारी (RTI) और मुख्यमंत्री जन शिकायत निवारण शाखा।

  3. देवेन्द्र कुमार सिरमौर: भू-अभिलेख, डायवर्सन, भू-अर्जन, पासपोर्ट, परीक्षा शाखा, भूइयां कार्यक्रम, डिजिटल सर्वे और पुरातत्व व पर्यटन विभाग।

तहसील स्तर पर फेरबदल: कौन कहाँ गया?

राजस्व स्तर के मैदानी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची इस प्रकार है:

अधिकारी का नाम वर्तमान/पूर्व पदस्थापना नवीन पदस्थापना/प्रभार
शेषनारायण जायसवाल (तहसीलदार) तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड तहसीलदार, तहसील कार्यालय पेण्ड्रा
प्रीति शर्मा (तहसीलदार) तहसील कार्यालय मरवाही तहसीलदार, तहसील कार्यालय गौरेला
अविनाश कुजुर (तहसीलदार) तहसील कार्यालय पेण्ड्रा तहसीलदार, तहसील कार्यालय मरवाही
उमेश कुमार चौहान (नायब तहसीलदार) तहसील कार्यालय पेण्ड्रा तहसील कार्यालय पेण्ड्रारोड (उप तहसील बस्ती का अतिरिक्त प्रभार)
रमेश कुमार कमार (नायब तहसीलदार) तहसील कार्यालय मरवाही वर्तमान कर्तव्यों के साथ उप तहसील निमधा का अतिरिक्त प्रभार
अंजली मिश्रा (नायब तहसीलदार) जनगणना शाखा, जिला कार्यालय प्रभारी तहसीलदार, तहसील कार्यालय सकोला
दशोदा आर्मी (सहायक अधीक्षक) प्रभारी नायब तहसीलदार सकोला सहायक अधीक्षक, भू-अभिलेख शाखा (यथावत)

सकोला तहसील के लिए अस्थाई वित्तीय प्रभार: नवीन तहसील कार्यालय सकोला का आहरण एवं संवितरण (DDO) अधिकार अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक तहसीलदार पेण्ड्रा को सौंपा गया है।

काम न रुके, इसलिए बनी ‘लिंक अधिकारियों’ की व्यवस्था

अधिकारियों की अनुपस्थिति में शासकीय कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए लिंक ऑफिसर की मुस्तैद व्यवस्था की गई है:

  • जिला पंचायत CEO मुकेश रावटे और अपर कलेक्टर दिलेराम डाहिरे एक-दूसरे के लिंक अधिकारी होंगे।

  • डिप्टी कलेक्टरों में: आकांक्षा पाण्डेय के लिए विक्रांत अंचल तथा विक्रांत अंचल के लिए देवेन्द्र कुमार सिरमौर लिंक ऑफिसर होंगे।

  • SDM में: SDM मरवाही (निकिता मरकाम) के लिंक अधिकारी विक्रांत अंचल और SDM पेण्ड्रारोड (अमित बेक) के लिंक अधिकारी देवेन्द्र कुमार सिरमौर बनाए गए हैं।

कलेक्टर के पास रहेंगे ये अहम मामले

आदेश में साफ किया गया है कि गौरेला, पेण्ड्रा नगरपालिका परिषद और मरवाही नगर पंचायत के मामलों का अंतिम निराकरण कलेक्टर के माध्यम से ही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो विषय किसी अन्य अधिकारी को आवंटित नहीं हैं, वे सभी मामले स्वयं कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा संपादित किए जाएंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *