Chhattisgarh News: आरंग में होगा विकास महापर्व, सीएम साय 96 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन, कई मंत्री रहेंगे मौजूद

Chhattisgarh News: आरंग विधानसभा क्षेत्र को 9 जुलाई को 112 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नगर पंचायत समोदा में आयोजित भव्य भूमि-पूजन एवं लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 67 विकास कार्यों का लोकार्पण और 29 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे, जबकि कई कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधि भी इसमें शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान करीब ₹21.67 करोड़ की लागत से पूर्ण हुए 67 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग, नगर पंचायत समोदा, आरंग नगर पालिका और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ₹90.34 करोड़ की लागत वाले 29 नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इनमें लोक निर्माण विभाग की सड़क एवं भवन परियोजनाओं के अलावा नवा रायपुर के सेक्टर-17, कोटरा भाठा में 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल के निर्माण की आधारशिला भी रखी जाएगी।

सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से आरंग विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम को लेकर समोदा सहित पूरे क्षेत्र में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी की उम्मीद है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *