Raipur News: राष्ट्रपति भवन पहुंचकर पुरंदर मिश्रा ने दिया नुआखाई का निमंत्रण, छत्तीसगढ़ की संस्कृति से कराया रूबरू

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई पर्व में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। विधायक ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं, सामाजिक समरसता और नुआखाई पर्व के सांस्कृतिक महत्व की जानकारी भी दी।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताया कि नुआखाई केवल एक पर्व नहीं, बल्कि नई फसल, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, पारिवारिक एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन परंपरा से जुड़े इस पर्व का छत्तीसगढ़ में विशेष सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व में शामिल होने का निमंत्रण देना उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात है। राष्ट्रपति का सान्निध्य छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति परंपरा के लिए महत्वपूर्ण होगा। इससे प्रदेश की संस्कृति को देशभर में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

पुरंदर मिश्रा ने कहा कि नुआखाई हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का उत्सव है। यह पर्व लोगों को अपनी जड़ों, मिट्टी और परंपराओं से जोड़ने का काम करता है। रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाला नुआखाई पर्व श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक समरसता का संगम होगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *