Balrampur News: बलरामपुर में जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, पहले मुकाबले में गेनवार की शानदार जीत

Chhattisgarh Balrampur News: बलरामपुर। जिले के झींगों खेल मैदान में युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उत्साह और उमंग के बीच भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिलेभर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता के आगाज के साथ ही मैदान में फुटबॉल का रोमांच देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए पहुंचे।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला जिगड़ी और गेनवार की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया और मैदान पर कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। रोमांचक मुकाबले में गेनवार की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिगड़ी को 2-1 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ गेनवार ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया।

आयोजन समिति की ओर से प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 31 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार राशि को लेकर भी खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजयुमो जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जगवंशी यादव ने की। इस दौरान जिला महामंत्री अभय पैकरा, रितिक सिंह, राजेश यादव, राजा सिंह, सुनील गुप्ता, बबलू यादव, रोशन गुप्ता, सावंत त्रिपाठी और राजेश नगेशिया सहित अन्य कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में ध्रुव सोनी, अजीत यादव, अनुज यादव, आर्यन कुशवाहा, दीपक तिग्गा, रोशन, नीरज यादव, आशुतोष यादव, अनिल, अंकित, शुभम, विशाल, आयुष सोनी, मुकेश और नितिन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिला है। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी उत्साह बना हुआ है। आने वाले मैचों में जिले की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *