Aaj Ka Rashifal: 10 अगस्त को किस राशि के बनेंगे बिगड़े काम? जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 10 अगस्त 2026 को श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू होगी। आज सावन महीने का दूसरा सोमवार व्रत भी है। दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज सोम प्रदोष व्रत का भी संयोग बन रहा है। ऐसे में आज का दिन धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जा रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: आज का दिन नई उमंग लेकर आएगा। कार्यस्थल पर किसी व्यक्ति का सहयोग मिलने से काम आसान होगा। अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। छात्रों को पढ़ाई में सुधार के लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव करने का लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नए विचारों पर काम करने का अवसर मिलेगा और दिन भक्तिमय रह सकता है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 6

वृष राशि: आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी बड़े काम की योजना बना सकते हैं, जिसमें भाई का सहयोग फायदेमंद रहेगा। कारोबार करने वाली महिलाओं के लिए दिन व्यस्तता भरा रह सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 5

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अपने काम पर ध्यान दें और अनावश्यक गतिविधियों से बचें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का अनुभव और सहयोग लाभ देगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और आसपास के लोग मददगार साबित होंगे। हालांकि, जरूरत से ज्यादा सोचने से मानसिक उलझन हो सकती है।
शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 1

कर्क राशि: आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी काम को नए तरीके से करने की योजना बना सकते हैं, जिससे काम आसान होगा। मित्रों के साथ घूमने की योजना बन सकती है। कारोबार और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करें। लंबे समय से रुका काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 9

सिंह राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापारिक गतिविधियों में धैर्य बनाए रखें, परिस्थितियों में जल्द सुधार नजर आएगा। दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर अपने काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। आपका मिलनसार व्यवहार लोगों को पसंद आएगा। विरोधियों से सावधान रहें और महत्वपूर्ण योजनाओं को फिलहाल गुप्त रखें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 3

कन्या राशि: करियर और कारोबार के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। व्यवसाय में मार्केटिंग और प्रचार पर ध्यान देने से फायदा हो सकता है। रणनीति बनाकर काम करने से सफलता की संभावना बढ़ेगी। विस्तार से जुड़ी योजनाओं को गंभीरता से लें। कई उलझे सवालों के जवाब मिलने से आपकी परेशानी दूर होगी। कोई अधूरा काम पूरा होने के साथ बड़ा लाभ भी मिल सकता है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

तुला राशि: आज का दिन शानदार रहने वाला है। ऑफिस के काम से अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। सहयोगियों की मदद से काम समय पर पूरा होगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और शाम को परिवार के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 8

वृश्चिक राशि: आज मनोरंजन और खुशियों से भरा समय मिल सकता है। आपके किसी काम की सराहना होगी, जिससे मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से सुख मिलेगा और पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अपनी ऊर्जा और क्षमता पर भरोसा रखें, इससे आप कई महत्वपूर्ण काम पूरे कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 2

धनु राशि: आज का दिन सुनहरा रहने वाला है। परिवार में चल रहे विवाद खत्म होने से घर में शांति का माहौल बनेगा। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। नई गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी और उनके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पहले से लंबित कोई काम पूरा होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए धैर्य से आगे बढ़ें।
शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 3

मकर राशि: आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपनी भावनाओं के साथ दूसरों की भावनाओं का भी ध्यान रखेंगे। परिवार के साथ समय बिताने और घर पर फिल्म देखने की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है, जिसका इस्तेमाल निजी जरूरतों में कर सकते हैं। शाम को दोस्तों के साथ भविष्य को लेकर चर्चा होगी।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

कुंभ राशि: आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार और निजी जीवन के लिए समय निकालने से रिश्तों में मधुरता आएगी। काम करने के तरीके में बदलाव हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, जिससे घर का माहौल अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेने से सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल में बदलाव से नई ऊर्जा महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4

मीन राशि: आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति और घरेलू व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। धर्म और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के नए तरीके सूझेंगे। मिल-जुलकर किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में परिवार के वरिष्ठों की सलाह लेना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *