Kondagaon News : चमोली टनल हादसे का बड़ा दर्द, घायल, लापता और मृत मजदूर कोंडागांव के बाशिंदे

Chhattisgarh Kondagaon News: कोंडागांव। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर-पीपलकोटी टनल में हुए हादसे ने कोंडागांव जिले को गहरा दर्द दिया है। हादसे में घायल, लापता और मृत मजदूरों में कोंडागांव जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले मजदूर शामिल हैं। हादसे की खबर सामने आने के बाद प्रभावित मजदूरों के परिवारों में चिंता और शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराए गए कर्मचारियों में कोंडागांव के ग्राम दहिकोंगा निवासी 20 वर्षीय सुनील दीवान पिता संतोष दीवान और ग्राम संबलपुर निवासी 33 वर्षीय पेनसिंह नेताम पिता पीला सिंह शामिल हैं। हादसे के बाद दोनों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

वहीं, हादसे के बाद कोंडागांव जिले के दो मजदूरों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें ग्राम दहिकोंगा निवासी 22 वर्षीय देवनाथ पिता धनसुराम बघेल और ग्राम धनसुली (ईसलनार) निवासी 37 वर्षीय चेतन पोयाम पिता सोनाधर पोयाम शामिल हैं। परिजनों को अपने लापता परिजनों की सलामती की चिंता सता रही है।

हादसे में कोंडागांव जिले के दो मजदूरों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। मृतकों में ग्राम धनसुली (ईसलनार) निवासी 24 वर्षीय लखेश्वर पोयाम पिता सोनसिंह पोयाम और ग्राम मड़ानार निवासी 25 वर्षीय भुनेश्वर पिता सुरेन्द्र कुमार शामिल हैं।

चमोली टनल हादसे में कोंडागांव के घायल, लापता और मृत मजदूरों के नाम सामने आने के बाद जिले के संबंधित गांवों में शोक और चिंता का माहौल है। परिजन लगातार हादसे से जुड़ी जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *