रायपुर (छत्तीसगढ़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लाखों दीप जलाए जाने के अभियान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए सवालों का उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने करारा जवाब दिया है। साव ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भूपेश बघेल को जहाँ हिसाब माँगना है माँगें, 140 करोड़ जनता अपने प्रधानमंत्री को आशीर्वाद दे रही है। कांग्रेस को जनसेवा से कोई लेना-देना नहीं है।
डिप्टी सीएम अरुण साव के मुख्य बिंदु:
-
“140 करोड़ जनता के आशीर्वाद के दीप”:
अरुण साव ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 25 वर्षों से बिना एक भी दिन छुट्टी लिए लगातार जनसेवा में समर्पित हैं। देश की जनता उनके जन्मदिन पर दीप जलाकर आशीर्वाद दे रही है, लेकिन एक परिवार की चाकरी करने वाली कांग्रेस और ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ को जनता का यह प्यार बर्दाश्त नहीं हो रहा।
-
महंगाई और पाकिस्तान पर कांग्रेस को घेरा:
कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी के जन्मदिन पर ‘महंगाई व बेरोजगारी दिवस’ मनाने और प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पर साव ने कहा कि भारत में मोदी सरकार के कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण दुनिया की तुलना में महंगाई बेहद कम है। साव ने तंज कसते हुए कहा—“भूपेश बघेल और कांग्रेस के नेता ज़रा पाकिस्तान जाकर आएं, तब उन्हें पता चलेगा कि असली महंगाई क्या होती है।”
-
CGPSC 2025 भर्ती पर सफाई:
CGPSC 2025 परीक्षा के दस्तावेज सत्यापन और इंटरव्यू स्थगित होने पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन लोगों ने अपने शासन में PSC घोटाला किया, उन्हें आरोप लगाने का नैतिक अधिकार नहीं है। हमारी साय सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
-
रावतपुरा में बुलडोजर कार्रवाई पर सख्त निर्देश:
रावतपुरा फेस-2 में बिना लेआउट बने 40 मकानों पर नगर निगम के बुलडोजर चलने के मामले में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि अधिकारियों को निर्माण की शुरुआत में ही सतर्क रहना चाहिए ताकि अवैध निर्माण पनप ही न सके।
