Raipur News: पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौके पर मौत

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। जिले के अभनपुर क्षेत्र में पचेड़ा-थनौद के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार लोग रायपुर के भनपुरी से विश्वकर्मा प्रतिमा विसर्जन के लिए राजिम जा रहे थे। वाहन में करीब दर्जनभर महिलाएं, बच्चे और पुरुष सवार थे। हादसे में कुछ बच्चों को मामूली चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। मृतक युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान के साथ हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *