Raipur News: रोटरी क्लब कॉस्मो डिवाज़ ने आयोजित किया सेल्फ-मेकअप एवं ग्रूमिंग सेशन, सदस्यों ने सीखी मेकअप की बारीकियां

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाज़ की ओर से सदस्यों के लिए विशेष एवं इंटरैक्टिव ‘सेल्फ-मेकअप एवं ग्रूमिंग’ सेशन का आयोजन किया गया। सत्र का संचालन ‘बेला स्पेल’ की ब्यूटी विशेषज्ञ श्रेया जैन ने किया। कार्यक्रम में सदस्यों को स्किन केयर, सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स के चयन और मेकअप की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान श्रेया जैन ने स्किन प्रिपरेशन से लेकर स्किन टाइप के अनुसार सही ब्यूटी प्रोडक्ट्स चुनने, स्टेप-बाय-स्टेप मेकअप एप्लीकेशन और फिनिशिंग टच तक की प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया। उन्होंने कम समय में सही तकनीकों का उपयोग कर प्राकृतिक लुक को निखारने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।

कार्यक्रम को केवल डेमो तक सीमित न रखते हुए इंटरैक्टिव रखा गया। क्लब की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी त्वचा एवं मेकअप से जुड़े सवाल पूछे। श्रेया जैन ने सदस्यों के सवालों का सरल तरीके से जवाब देते हुए उनकी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार मेकअप और ग्रूमिंग से जुड़े सुझाव दिए।

कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने बताया कि यह सत्र उनके लिए ग्रूमिंग और ब्यूटी टिप्स सीखने के साथ-साथ सेल्फ-केयर एवं आत्मविश्वास से जुड़े पहलुओं को समझने का अवसर भी रहा। कार्यक्रम के अंत में क्लब की ओर से श्रेया जैन को उनके मार्गदर्शन और समय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *