Mahasamund News: इनोवा कार से 132 किलो गांजा की तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, 81.20 लाख का माल जब्त

Chhattisgarh Mahasamund News: महासमुंद। जिले में गांजा तस्करी, परिवहन और बिक्री के खिलाफ पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में टीम ने बसना थाना क्षेत्र में एक इनोवा कार से 132 किलो गांजा बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जब्त गांजा, वाहन और अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 81 लाख 20 हजार रुपये है।

पुलिस और एएनटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से गांजा लेकर एक इनोवा कार आ रही है। सूचना के आधार पर टीम ने नाकाबंदी कर इनोवा कार क्रमांक MH 04 GM 8841 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 132 किलो गांजा बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश बाजे पिता रामदास बाजे (42), निवासी पिपलवंडी, जिला पुणे, महाराष्ट्र और विपुल पिता रामचंद्र भालेराव (36), निवासी कलंब, जिला पुणे, महाराष्ट्र के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे ओडिशा के तुमुड़ीबंध, कंधमाल से गांजा लेकर पुणे, महाराष्ट्र जा रहे थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 132 किलो गांजा, इनोवा कार और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत करीब 81 लाख 20 हजार रुपये है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *