Raipur News: भाजपा में बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियां, शिवप्रकाश को छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों की जिम्मेदारी, कर्मवीर बने प्रदेश महामंत्री

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को पार्टी संगठन में कई नई नियुक्तियां की हैं। जारी सूची के अनुसार शिवप्रकाश को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गोवा और छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं कर्मवीर को छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

पार्टी की ओर से जारी अन्य नियुक्तियों में अजय जामवाल को महाराष्ट्र का प्रदेश महामंत्री (संगठन), मधुकर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, पवन साय को झारखंड, पवन राणा को दिल्ली एवं हरियाणा और चंद्रशेखर को मध्य प्रदेश का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है।

इन नियुक्तियों के साथ भाजपा ने विभिन्न राज्यों में संगठन से जुड़ी जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ में शिवप्रकाश को राष्ट्रीय स्तर की संगठनात्मक जिम्मेदारी के साथ राज्य का दायित्व मिला है, जबकि कर्मवीर प्रदेश स्तर पर महामंत्री के रूप में काम करेंगे।

भाजपा की ओर से जारी सूची में सभी नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने की जानकारी दी गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *