Raipur News: सीएम साय ने BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीय बातचीत भी हुई। इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज भी मौजूद रहे।

बता दें कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से लौटने के दौरान उत्तर प्रदेश में हुए सड़क हादसे में किरण सिंह देव घायल हो गए थे। इसके बाद उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था। करीब 56 दिन बाद इलाज पूरा होने के बाद 23 सितंबर को वे दिल्ली से छत्तीसगढ़ लौटे। रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया था।

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ लौटने पर खुशी जताई थी। उन्होंने कहा था कि बेड रेस्ट के दौरान उन्हें बड़ी संख्या में लोगों का साथ और स्नेह मिला। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से लेकर पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता तक सभी के सहयोग का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष और अन्य राजनीतिक दलों से भी उन्हें प्रेम और सहयोग मिला।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *