Balod Accident News: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत की खबर, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Balod Accident News: बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुरूर-चारामा NH-30 पर मरकाटोला घाट के पास शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिकअप वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में घूमाल पार्टी के कुल 10 लोग सवार थे। इसी दौरान मरकाटोला घाट के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को उपचार के लिए धमतरी अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *