Chhattisgarh Transfers News: छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल, किसी को अतिरिक्त प्रभार तो किसी से छीनी जिम्मेदारी

CG Transfer News

Chhattisgarh Transfers News: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विभागों में पदस्थ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

श्रम विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ विपुल कुमार गुप्ता को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ सचिव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

विनायक शर्मा बने नवा रायपुर विकास प्राधिकरण के प्रबंधक

छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार कार्यालय में राज्य शिष्टाचार अधिकारी के पद पर पदस्थ विनायक शर्मा को नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में प्रबंधक के पद पर पदस्थ किया गया है। उनके पास पहले से उप सचिव, खनिज साधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी है।

डॉ. ऋतु वर्मा को उच्च शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार

सामान्य प्रशासन विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ डॉ. ऋतु वर्मा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ उच्च शिक्षा विभाग के उप सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग में कक्ष-6 एवं 7 की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ छत्तीसगढ़ संवाद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

कृषि विकास-किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में अवर सचिव वैभव कुमार क्षेत्रज्ञ को छत्तीसगढ़ संवाद के उप महाप्रबंधक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके अन्य दायित्व यथावत रहेंगे।

पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा बने राज्य शिष्टाचार अधिकारी

छत्तीसगढ़ राज्य शिष्टाचार अधिकारी के कार्यालय में सत्कार अधिकारी के पद पर पदस्थ पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा को राज्य शिष्टाचार अधिकारी, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर के पद पर पदस्थ किया गया है।

गौतम सिंह मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त

सुशासन-अभिसरण विभाग में अवर सचिव गौतम सिंह को मार्कफेड के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। आदेश के मुताबिक उनके शेष दायित्व पहले की तरह बने रहेंगे।

मोनिका जयनशीने बनीं डिप्टी कलेक्टर

माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर में उप सचिव के पद पर पदस्थ मोनिका जयनशीने को डिप्टी कलेक्टर, दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। वे नवाचार आयोग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तत्काल प्रभाव से प्रभावी होंगी और विभागीय कामकाज में इनके अनुसार बदलाव किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *