Patan News: आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सभापति नेहा बाबा वर्मा ने किया सहभागिता का आह्वान

Chhattisgarh Patan News: पाटन। वार्ड क्रमांक 04 अखरा में आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनकी उपस्थिति और मार्गदर्शन में महिलाओं के लिए मेहंदी-बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, पोषण माह के तहत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी और गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं जागरूकता के महत्वपूर्ण केंद्र हैं। ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पोषण एवं स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने महिलाओं से इसी तरह कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मेहंदी-बिंदी प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसके माध्यम से संतुलित और पोषणयुक्त आहार का संदेश दिया गया। वहीं गोदभराई कार्यक्रम के जरिए गर्भवती माताओं के पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षित मातृत्व को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता कश्यप, पूर्णिमा सिन्हा, रोशनी कुर्रे, मीना देवांगन, संतोषी जोशी, सिंधिया साहू, नीता देवांगन, किरण शर्मा, हीरा देवांगन एवं राजेश्वरी वर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम में मोहिनी चक्रधारी, पद्मा चक्रधारी, तनुजा विश्वकर्मा, रुखमणी देवांगन, नीतू कौशिक, पल्लवी बंछोर, त्रिवेणी विश्वकर्मा, डिगेश्वरी, संतोषी देवांगन, मालती वर्मा, विभा वर्मा, संतोषी यादव, मालती यादव, गायत्री देवांगन, हेमेश्वरी देवांगन, सीमा वर्मा, ललिता, जानकी, पूजा यादव, सुष्मा चक्रधारी, जया पारधी, चित्रलेखा, गोदावरी बंछोर, उर्मिला वर्मा, कमलेश्वरी, रीना, लता वर्मा, गीता ठाकुर, अनुसुईया ठाकुर, सीमा, प्रतिमा, सुमन, जया एवं बबिता सहित बड़ी संख्या में नगर की महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *