Durg News : सूफी जलाउद्दीन खिज्र रूमी शाह के 48वें उर्स पाक में शामिल हुए सांसद विजय बघेल, चादर शरीफ पेश कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। सूफी जलाउद्दीन खिज्र रूमी शाह र.अ. का 48वां उर्स पाक केलाबाड़ी, दुर्ग में श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। 27 सितंबर से शुरू हुए उर्स पाक के तीसरे दिन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कार्यक्रम में शिरकत की।

इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने आस्ताने में चादर शरीफ पेश की और अपने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र सहित देश और प्रदेश में अमन, चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इसके बाद उन्होंने उर्स पाक के जेरे सरपरस्त सूफी सफीउद्दीन सादी मियां से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

सांसद विजय बघेल ने हुजूर सादी मियां से उर्स पाक के आयोजन सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान आयोजकों और उपस्थितजनों की ओर से सांसद विजय बघेल का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सूफी कमालुद्दीन जामी, सूफी इकरामुद्दीन आरिफ, इमामुद्दीन सूफी, सूफी मोईन हक, सूफी जुनैद, सूफी जावेद, सूफी नावेद, सूफी अयाज, सूफी अशफाक, सूफी नवाज, सूफी राजू भाई, हेमू भाई सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *