Durg News: ग्राम पंचायत सांकरा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई महात्मा गांधी जयंती, सरपंच ने दिया स्वच्छता और सामाजिक एकता का संदेश

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। ग्राम पंचायत सांकरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के संदेशों को याद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बापू के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

समारोह को संबोधित करते हुए सरपंच रवि सिंगौर ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता की दिशा में नेतृत्व दिया। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, आपसी भाईचारा मजबूत करने और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के आदर्शों को दैनिक जीवन में अपनाने तथा ग्राम पंचायत के समग्र विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर पटवारी कमलेश वर्मा, पंचायत सचिव ईश्वर निषाद, पंच संजय सिंगौर, पंच महेंद्र पारधी, उत्तम सिंगौर, लेखु वैष्णव, उग्रसेन सिंगौर, संजय डहरिया, सचिन सिंगौर, विकास सिंगौर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *