Raksha Bandhan 2026 रक्षाबंधन पर होगा बॉक्स ऑफिस महासंग्राम! यश की ‘टॉक्सिक’ समेत 4 बड़ी फिल्में एक साथ करेंगी टक्कर

Raksha Bandhan 2026

मुंबई। बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में त्योहारों के मौके पर फिल्मों को रिलीज करने का ट्रेंड लंबे समय से चला आ रहा है। त्योहारों की छुट्टियों के दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ बढ़ जाती है, जिसका सीधा फायदा फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर पड़ता है। यही वजह है कि साल 2026 के रक्षाबंधन वीकेंड पर एक नहीं, बल्कि चार बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने होने जा रही हैं।

यश की ‘टॉक्सिक’ पर टिकी सबकी नजर

फैंस लंबे समय से सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ का इंतजार कर रहे हैं। कई बार टलने के बाद आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने इसे ओणम, वरमहालक्ष्मी और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहारों को ध्यान में रखते हुए रिलीज करने का फैसला लिया है।

हालांकि, यश की इस फिल्म के सामने बॉक्स ऑफिस पर चुनौती कम नहीं होगी, क्योंकि उसी सप्ताह कई और बड़ी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं।

‘खोसला का घोसला 2’ भी मैदान में

रक्षाबंधन वीकेंड पर रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट में ‘खोसला का घोसला 2’ भी शामिल है। मेकर्स ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह फिल्म 28 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

फिल्म में एक बार फिर अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, परवीन डबास और तारा शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। जहां पहले पार्ट का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था, वहीं सीक्वल का निर्देशन प्रशांत भागिया ने किया है।

सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर ‘वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ भी 28 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म को बालाजी मोशन पिक्चर्स और TVF ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म एडवेंचर और थ्रिल से भरपूर बताई जा रही है। ऐसे में यह भी रक्षाबंधन वीकेंड पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने की कोशिश करेगी।

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ भी देगी टक्कर

इस क्लैश में श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ईठा’ भी शामिल है। यह फिल्म 28 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर मशहूर मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभाती नजर आएंगी।

‘छावा’ के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणदीप हुड्डा और मो. जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

किसके नाम रहेगा रक्षाबंधन वीकेंड?

रक्षाबंधन 2026 का वीकेंड दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। एक तरफ यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ है, तो दूसरी ओर कॉमेडी, जंगल एडवेंचर और बायोपिक जैसी अलग-अलग जॉनर की फिल्में भी मैदान में हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉक्स ऑफिस की इस बड़ी जंग में जीत किस फिल्म के हिस्से आती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *