CG News: मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह और आंगनबाड़ी साड़ी खरीदी में गड़बड़ी की शिकायत के बाद एक्शन; संचालनालय में बड़ा फेरबदल

CG News:

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग में ‘मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना’ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में अनियमितता की शिकायत के बाद संचालनालय स्तर पर बड़ी सर्जरी की गई है। गुरुवार को संचालनालय इंद्रावती भवन से जारी एक कड़े आदेश के तहत विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों के विभागों में भारी फेरबदल किया गया है। नए कार्य विभाजन में ईमानदार छवि के अफसरों को महत्वपूर्ण और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

यह नया कार्य विभाजन तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। विभिन्न शाखाओं में किसे क्या जिम्मेदारी मिली है, उसकी पूरी सूची नीचे दी गई है:

1. आईसीडीएस (ICDS) शाखा

इस महत्वपूर्ण शाखा में बड़ा बदलाव करते हुए उप संचालक अभय कुमार देवांगन को हटा दिया गया है।

  • प्रभारी (अपर संचालक): अर्चना राणा सेठ

  • उप संचालक: युवानंद खुंटे और रजनीश कोरे

  • सहायक संचालक: समीर सोरभ और सनमान असरोरी

  • सहायक कर्मचारी: प्रीति साहू (पर्यवेक्षक), सौभाग्य कौशिक (पर्यवेक्षक), धीरज कुमार साहू (सहायक ग्रेड-01), सुषमा पैकरा (सहायक ग्रेड-02) एवं दुरूद साहू (सहायक ग्रेड-02)।

2. मिशन वात्सल्य शाखा

  • अपर संचालक: अर्चना राणा सेठ

  • उप संचालक: नीलम देवांगन

  • सहायक कर्मचारी: विकास सिंह (सहायक ग्रेड-03)

3. स्थापना / न्यायालयीन प्रकरण शाखा

  • प्रभारी (अपर संचालक): अर्चना राणा सेठ

  • उप संचालक: श्रुति पी. नेरकर एवं ममता साहू

  • सहायक संचालक: कनकवला राम

  • सहायक कर्मचारी: जितेन्द्र कुमार ठाकुर (अधीक्षक), आनंदराव चौधरी (अधीक्षक), योगिता साहू (सहायक ग्रेड-02) एवं हेमलता अग्रवाल (पर्यवेक्षक)।

4. प्रशिक्षण / जनसंपर्क शाखा

  • अपर संचालक: अर्चना राणा सेठ

  • उप संचालक: युवानंद खुंटे

  • सहायक कर्मचारी: ललित कुमार उइके (अधीक्षक)

5. महिला सशक्तिकरण शाखा

आईसीडीएस शाखा से हटाए गए अभय कुमार देवांगन को इस शाखा में भेजा गया है।

  • संयुक्त संचालक: सीएस लाल

  • उप संचालक: आनंद प्रकाश कश्यप और अभय कुमार देवांगन

  • सहायक संचालक: ममता भगत एवं शिवकुमार सोनी

  • सहायक कर्मचारी: खिलेश्वरी साहू (पर्यवेक्षक), अतुल रायचांदाकर (सहायक ग्रेड-02), शिवकुमार साहू (स्टेनोग्राफर), गीता सेन (सहायक ग्रेड-01) एवं गायत्री साहू (पर्यवेक्षक)।

गड़बड़ी की शिकायतों के बाद कसावट सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से विभागीय योजनाओं और खरीदी को लेकर आ रही शिकायतों के बाद शासन स्तर पर यह कदम उठाया गया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य विभाग के कामकाज में पारदर्शिता लाना और मैदानी स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन को तेजी देना है।

Work-Distribution-Order-mahila-balvikas-vibhg

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *