रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अमले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। मंत्रालय महानदी भवन के गृह विभाग ने शुक्रवार शाम पुलिस महकमे में एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक साथ 24 आईपीएस (IPS) अफसरों के तबादले कर दिए हैं। जारी की गई इस नई तबादला सूची में राजधानी रायपुर समेत कई प्रमुख जिलों के पुलिस कप्तान (SP) बदल दिए गए हैं, जबकि कई सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद से ही प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
CG Bureaucracy : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अफसरों के तबादले; कई जिलों के SP बदले, देखें सूची
