GGU Bilaspur : गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मातम, कार्यक्रम में गाना गाते समय प्रो. शैलेंद्र सिंह को आया हार्ट अटैक, मौत

GGU Bilaspur :

बिलासपुर | डिजिटल डेस्क छत्तीसगढ़ की गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी (GGU), बिलासपुर से एक बेहद दुखद और स्तब्ध कर देने वाली खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह का दिल का दौरा (Heart Attack) पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। इस दुखद घटना के बाद पूरे विश्वविद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

 गाना गाते-गाते बिगड़ी तबीयत

मिली जानकारी के अनुसार, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल का 5 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में एक विदाई/सम्मान समारोह (पार्टी) का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य प्राध्यापकों के साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह भी शामिल हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान प्रो. सिंह ने बेहद खुशी के माहौल में गाना भी गाया। गाना गाने के कुछ ही देर बाद उन्हें अचानक सीने में असहजता महसूस हुई, जिसके बाद वे वाशरूम चले गए।

 वाशरूम में बेसुध मिले, मचा हड़कंप

जब काफी देर तक वे वापस नहीं लौटे, तो अन्य लोगों ने वाशरूम जाकर देखा, जहाँ वे जमीन पर गिरे हुए मिले। उन्हें तुरंत संभाला गया और चिकित्सीय सहायता दी गई, लेकिन डॉक्टरों की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होते ही कार्यक्रम में मातम पसर गया। हार्ट अटैक के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

 कार्यक्रम को तुरंत किया गया बंद

प्रो. शैलेंद्र सिंह के अचानक निधन की खबर फैलते ही यूनिवर्सिटी परिसर का माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। घटना की गंभीरता और स्थिति का अंदाजा लगते ही चल रहे कार्यक्रम को तुरंत रद्द और बंद कर दिया गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन, प्राध्यापकों और छात्रों ने प्रो. शैलेंद्र सिंह के इस तरह अचानक चले जाने पर गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *