Janjgir-Champa News : तरौद चौक के पास भीषण हादसा: बाइक सवार तीन युवक चपेट में, पुलिस ने शुरू की वाहन की तलाश

Chhattisgarh Janjgir-Champa News : जांजगीर-चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तरौद चौक के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनीष मरावी निवासी ग्राम किरारी के रूप में हुई है। हादसे में घायल दोनों युवकों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अकलतरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *