Surajpur News : ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’… बीजेपी विधायक के गीत ने जीता लोगों का दिल, देखें वीडियो

Chhattisgarh Surajpur News : सूरजपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में तिरंगा यात्राओं और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान बीजेपी विधायक शंकुतला पोर्ते ने देशभक्ति गीत गाकर माहौल को भावुक और देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

तिरंगा यात्रा में प्रतापपुर विधायक शंकुतला पोर्ते ने मंच से प्रसिद्ध देशभक्ति गीत ‘अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों’ प्रस्तुत किया। गीत के जरिए उन्होंने देश के वीर जवानों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। विधायक की प्रस्तुति के दौरान वहां मौजूद लोगों में देशभक्ति का जोश देखने को मिला।

विधायक के गीत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मंच से देशभक्ति गीत गाती नजर आ रही हैं। गीत के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने उनका उत्साह बढ़ाया। भावपूर्ण प्रस्तुति के बीच पूरा वातावरण देशप्रेम से भर गया।

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। यात्रा के दौरान पूरे प्रतापपुर में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

स्वतंत्रता दिवस से पहले आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। विधायक की गीत प्रस्तुति ने कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग को और गहरा कर दिया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *