Chhattisgarh Jagdalpur News: जगदलपुर। बस्तर से नक्सलवाद की समाप्ति के बाद पहली बार 93 गांवों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के लिए बस्तर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बस्तर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में कहा कि पहली बार बस्तर में शत-प्रतिशत जगहों पर स्वतंत्रता दिवस बेहद धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर के कोने-कोने तक अब देश का संविधान लागू हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार के गठन के बाद से पांच राष्ट्रीय पर्वों के दौरान नक्सल मुक्त होने वाले इलाकों में तिरंगा फहराया जा रहा था। अब 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह पहली बार है कि बस्तर के सभी गांवों में राष्ट्रीय पर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है।
