IAS transfer news: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अधिकारियों का तबादला, बदले गए कई जिलों के कलेक्टर

IAS transfer news: रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में मुंगेली, कवर्धा, कांकेर, गरियाबंद, सक्ती और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं।

आदेश के अनुसार 1999 बैच के आईएएस अधिकारी सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है। उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।

रणबीर शर्मा को गरियाबंद जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं कुंदन कुमार को मुंगेली कलेक्टर के पद से हटाकर कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। अमृत विकास तोपनो को सक्ती से हटाकर मुंगेली कलेक्टर बनाया गया है, जबकि जयश्री जैन को सक्ती कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर के पद से हटाकर कबीरधाम कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। कबीरधाम के वर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है।

Order Dtd 18-08-2026

गरियाबंद के वर्तमान कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं तनुजा सलाम को संचालक, खेल एवं युवा कल्याण के पद से हटाकर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल में लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग के पद पर पदस्थ किया गया है। वहीं रोमा श्रीवास्तव को जिला पंचायत सरगुजा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राज्य सरकार के इस फेरबदल के बाद कई जिलों में प्रशासनिक नेतृत्व बदल गया है। नए कलेक्टरों के सामने अपने-अपने जिलों में विकास योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों को आगे बढ़ाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *