Weather Alert: छत्तीसगढ़ में फिर बारिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट

CG Weather Update:

Chhattisgarh Weather News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 25 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

इन जिलों में बारिश के आसार

25 अगस्त को रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार, बालोद, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, मुंगेली और सक्ती में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी बताई गई है।

गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर भी अलर्ट

बारिश के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। 24 अगस्त को मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज चेतावनी भी जारी की थी।

आगे भी जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम संबंधी पूर्वानुमानों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है। ऐसे में निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *