Raipur News: भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को दी खुली बहस की चुनौती, खदान मुद्दे पर डिबेट का न्योता

Chhattisgarh Raipur News: रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के मुद्दे पर हुई खुली बहस की चर्चा के बीच अब खदान के मुद्दे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को खुली बहस की चुनौती दी है। भूपेश बघेल ने कहा कि जिस तरह रायपुर प्रेस क्लब में पंचायत मंत्री के साथ खुली बहस हुई थी, उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भी वे खुली बहस के लिए तैयार हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से मीडिया के सामने आकर इस मुद्दे पर डिबेट करने की बात कही।

भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास खनन मंत्रालय भी है और प्रदेश में खनन तथा खदानों से जुड़े मुद्दे बड़े जनहित के विषय हैं। उन्होंने कहा कि साय सरकार ने खनन के क्षेत्र में क्या काम किया है और क्या नहीं किया है, इसे खुली बहस के जरिए मीडिया और जनता के सामने रखा जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वे इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ ओपन डिबेट के लिए तैयार हैं।

वहीं भूपेश बघेल की चुनौती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस विषय में सरकार की तरफ से जो भी फैक्ट हैं, वे जनता के सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से तथ्यों को सार्वजनिक किया जा रहा है।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम विजय शर्मा के बीच रायपुर प्रेस क्लब में खुली बहस हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच योजना से जुड़े आंकड़ों और सरकार के दावों को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई थी। बहस के दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के दावों पर सवाल उठाए थे। अब खदान और खनन के मुद्दे पर भूपेश बघेल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दी गई खुली बहस की चुनौती के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *