Raigarh News: भाजपा को बड़ा झटका, पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने दी सामूहिक इस्तीफा

Chhattisgarh Raigarh News: रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में भाजपा के सेवा और संकल्प अभियान के बीच पार्टी को झटका लगा है। पुसौर नगर पंचायत के 8 पार्षदों ने भाजपा जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान को सामूहिक हस्ताक्षरित त्यागपत्र सौंपकर पार्टी की सदस्यता छोड़ने की घोषणा की है। इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान को त्यागपत्र सौंपने वालों में वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद बलराम, वार्ड क्रमांक 14 के पार्षद शौकीलाल चौहान, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद रूपेश कुमार साव, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद प्रदीप यादव, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद फागूलाल प्रधान, वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद मंजू पटेल, वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद वरुण महाणा और नगर पंचायत उपाध्यक्ष उमेश साव शामिल हैं।

पार्षदों ने अपने त्यागपत्र में नगर पंचायत में विकास कार्यों को लेकर असंतोष जताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शासकीय कर्मचारियों और नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्षदों के मुताबिक उनके वार्डों में पानी, बिजली, सड़क, नाली सहित जनसुविधा से जुड़े विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।

त्यागपत्र में पार्षदों ने यह भी आरोप लगाया है कि उनकी पार्षद निधि से संबंधित कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वार्डों में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर वे सभी काफी परेशान हैं और इसी वजह से पार्टी से त्यागपत्र देना उचित समझ रहे हैं।

पार्षदों द्वारा लगाए गए आरोपों पर संबंधित नगर पंचायत अध्यक्ष और शासकीय कर्मचारियों का पक्ष सामने नहीं आया है। त्यागपत्र के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों पर नजर बनी हुई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *