Durg News: उतई में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लिया सत्य-अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प

Chhattisgarh Durg News: दुर्ग। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार दुर्ग ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और नगर कांग्रेस कमेटी उतई के तत्वावधान में नगर पंचायत उतई के गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र बंजारे, जिला सचिव बहादुर सिंह नेताम, पूर्व अध्यक्ष डिकेंद्र हिरवानी, नेता प्रतिपक्ष द्वारिका साहू, पार्षद राकेश साहू, रामशिला नेताम, पूर्व एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू, खुमान साहू, पूर्व जनपद सदस्य भीष्म हिरवानी, जिला उपाध्यक्ष जामवंत गजपाल, पूर्व पार्षद वीरेंद्र गोस्वामी और सुरता सिंह गढ़े सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान टीकम डोंडे, पुरेंद्र चंद्राकर, तिलेश्वर साहू, रुस्तम नारंग, मुकेश साहू, गुलशन शर्मा और शुभम बमभोले सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। महिला कार्यकर्ताओं में सुनीति साहू, सरोज ठाकुर, उसलेखा साहू और स्नेहा डहरिया मौजूद रहीं। ग्राम खोपली से अरुण वर्मा, गजेंद्र, जनार्दन साहू और गजानन साहू सहित अन्य ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन भारत माता की जय, छत्तीसगढ़ महतारी की जय और जय जवान, जय किसान के नारों के साथ हुआ।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *