12 Years of Modi Goverment: भाजपा का 12 वर्ष का जश्न और महाजनसंपर्क अभियान, विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन; 8 ट्रेनें रद्द, देखें आज के प्रमुख कार्यक्रम

12 Years of Modi Goverment:

12 Years of Modi Goverment:  रायपुर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज (बुधवार) रायपुर के आकाशवाणी स्थित काली मंदिर में एक विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान (21 जून तक का पूरा शेड्यूल):

भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान 21 जून तक पूरे प्रदेश में चलेगा। इसके तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेता सीधे जनता के बीच जाएंगे।

  • आज (10 जून): सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस, विकास प्रदर्शनी और प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम।

  • 12 से 14 जून: मंडल स्तर पर ‘संकल्प सभाओं’ का आयोजन।

  • 15 से 17 जून: ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल और नेताओं का प्रवास।

  • 17 से 20 जून: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ।

  • 21 जून: प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर योग दिवस का आयोजन।


2. सुशासन तिहार के विरोध में सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, आज घेराव

रायपुर। भाजपा सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे ‘सुशासन तिहार’ के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बीरगांव की संयुक्त बैठक में क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और सुशासन तिहार को लेकर चर्चा की गई।

बड़ा फैसला: जिला अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया है कि भाजपा सरकार के सुशासन तिहार की वास्तविकता जनता के सामने लाने और क्षेत्र की अनसुलझी समस्याओं के विरोध में आज (10 जून) प्रातः 11 बजे ईएसआई (ESI) हॉस्पिटल के सामने, रावांभाठा में उग्र विरोध प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम किया जाएगा।


3.  रेल यात्री ध्यान दें: आज से 8 ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कुछ आंशिक रूप से प्रभावित

रायपुर। रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन के निर्माण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 10 जून को शाम 6 बजे से रात 10:30 बजे तक (4 घंटे 30 मिनट) का ब्लॉक रहेगा, जबकि मुख्य कार्य 11 जून सुबह 11:30 बजे से 12 जून तड़के 2:30 बजे तक (15 घंटे) चलेगा। इसके चलते कई मेमू और डेमू ट्रेनें रद्द की गई हैं।

❌ पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें (Train Cancelled):

गाड़ी संख्या ट्रेन का नाम रद्द रहने की तारीख
68709 रायपुर-डोंगरगढ़ 10 एवं 11 जून
68710 डोंगरगढ़-रायपुर 11 एवं 12 जून
68711 डोंगरगढ़-गोंदिया 10 एवं 11 जून
68712 गोंदिया-डोंगरगढ़ 10 एवं 11 जून
68713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 10 एवं 11 जून
68716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया 10 एवं 11 जून
68714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट 10 एवं 11 जून
68715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी 10 एवं 11 जून

⚠️ आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनें:

  • गाड़ी संख्या 68705 (रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर): 10 एवं 11 जून को केवल दुर्ग तक चलेगी। दुर्ग-डोंगरगढ़ के बीच रद्द रहेगी।

  • गाड़ी संख्या 68706 (डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर): 10 एवं 11 जून को डोंगरगढ़ के बजाय दुर्ग से प्रारंभ होगी। डोंगरगढ़-दुर्ग के बीच रद्द रहेगी।


 रायपुर में आज के प्रमुख कार्यक्रम (10 जून)

यदि आप आज घर से बाहर निकल रहे हैं, तो शहर के इन प्रमुख सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर एक नज़र जरूर डाल लें:

  • रक्तदाता सम्मान समारोह

    • आयोजक: सप्तशक्ति सेवा समिति

    • स्थान: वृंदावन हॉल, सिविल लाइन

    • समय: शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक

  • परमानंद महोत्सव

    • आयोजक: श्रीगिरिराज मंदिर ट्रस्ट

    • स्थान: बूढ़ापारा स्थित मंदिर

    • समय: सुबह 10:00 बजे से दुग्धाभिषेक व वेदोक्त पाठ। रात्रि 8:00 से 9:00 बजे के बीच विशेष मनोरथ के साथ श्रृंगार दर्शन।

  • भागवत कथा

    • आयोजक: श्रीलोहाणा महाजन रायपुर

    • स्थान: जैनम मानस भवन (विमानतल/एयरपोर्ट के पास)

    • समय: सुबह 9:30 बजे से मंडल पूजा। शाम 6:00 बजे से ‘नरसिंह प्राकट्य’ का विशेष प्रसंग।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *