IFS Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल: 4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के बदले प्रभार, देखें किसे मिली क्या नई जिम्मेदारी

IFS Transfer

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, भारतीय वन सेवा (IFS) के चार वरिष्ठ अधिकारियों को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कैम्पा (CAMPA) और वन्यजीव प्रबंधन जैसे अहम विभागों के प्रभार बदले गए हैं।


जानें किस IFS अधिकारी को मिली क्या नई जिम्मेदारी

1. कोलेन्द्र कुमार (IFS)

  • वर्तमान पद: प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन)।

  • नई जिम्मेदारी: अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ अब वे छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (CFRTI), रायपुर के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

2. ओपी यादव (IFS)

  • नई जिम्मेदारी: वन विभाग के एक और बड़े बदलाव के तहत इन्हें प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

3. शालिनी रैना (IFS)

  • प्रोफाइल: वर्ष 2001 बैच की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी।

  • वर्तमान पद: वन मुख्यालय में प्रशासन, समन्वय तथा राजपत्रित-अराजपत्रित कार्मिक विभाग।

  • नई जिम्मेदारी: इन्हें अब मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO – कैम्पा) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

4. माधेश्वर डी. (IFS)

  • वर्तमान पद: वन्यजीव प्रबंधन एवं योजना, राज्य जैव विविधता बोर्ड तथा राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण।

  • नई जिम्मेदारी: इन्हें प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास एवं योजना, बजट, लेखा एवं लेखा परीक्षण) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *