CG Police Transfer list 2026 : छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: वन टाइम नीति के तहत 61 निरीक्षकों (Inspectors) का हुआ तबादला, PHQ ने जारी की सूची

CG Police Transfer list 2026 :

रायपुर/नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से इस वक्त की एक बहुत बड़ी और अहम प्रशासनिक खबर सामने आ रही है। राज्य सरकार के मंशा के अनुरूप पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद, पुलिस मुख्यालय (PHQ), नवा रायपुर अटल नगर द्वारा बड़े पैमाने पर निरीक्षकों (Inspectors) के तबादले का आदेश जारी किया गया है।

जारी आधिकारिक आदेश के मुताबिक, विभाग में ‘वन टाइम (OT) नीति’ के तहत कुल 61 निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।

नक्सल मोर्चे से हटाकर मैदानी जिलों में मिली कमान

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बड़े फेरबदल में सबसे खास बात यह है कि लंबे समय से बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित और अंदरूनी इलाकों में तैनात पुलिस अधिकारियों को अब शहरी व सामान्य जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • इन जिलों से हटाए गए निरीक्षक: बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा और कोंडागांव।

  • इन जिलों में मिली नई पोस्टिंग: बस्तर संभाग से स्थानांतरित कप्तानों को अब राजधानी रायपुर सहित बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, बेमेतरा, गरियाबंद, रायगढ़, कोरिया, बालोद और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जैसे मैदानी और शहरी जिलों में भेजा गया है।

क्यों अहम माना जा रहा है यह आदेश?

पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा ‘वन टाइम पॉलिसी’ (One-Time Policy) के तहत लिया गया यह फैसला उन अधिकारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है, जो कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और नक्सल प्रभावित संवेदनशील क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे थे। मुख्यालय का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से मैदानी इलाकों की पुलिसिंग को और मजबूती मिलेगी, साथ ही कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से संचालित किया जा सकेगा।

नोट: पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी की गई सभी 61 निरीक्षकों के नाम और उनकी नई पदस्थापना वाली विस्तृत सूची आप नीचे दिए गए डायरेक्ट  हमारी वेबसाइट के गैलरी सेक्शन में देख सकते हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *